StudyWithAMC

Sarkari Result | Latest Jobs | Admit Card | Results

Indian Polity Notes In Hindi | भारतीय राज्य व्यवस्था और संविधान के 500+ महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

Post Date / Updated: 6/29/2021 04:23:36 pm
Indian Polity Notes In Hindi | भारतीय राज्य व्यवस्था और संविधान के 500+ महत्वपूर्ण प्रश्न PDF
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका StudyWithAMC Blog पर, दोस्तों मेरा नाम है अभिजीत मिश्रा और आज के इस पोस्ट में मैं आप लोगों के लिए शेयर करने जा रहा हूँ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो कि आपके हर तरह के परीक्षाओं के लिए बहुत ही कारगर साबित होगी।

Related Questions :-
भारतीय राज्य व्यवस्था pdf
भारतीय शासन व्यवस्था pdf
भारतीय राज्य व्यवस्था क्या है
भारतीय शासन एम लक्ष्मीकांत Book PDF
Indian Politics & Indian Constitution

तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं बस आप लोगों से एक छोटी सी गुजारिश है कि इस पोस्ट को तैयार करने में बहुत ही अथक प्रयास की गई है तो आप लोग भी इसे हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में मेरी मदद करें इसे अपने हर दोस्तों तक पहुंचा कर मेरे इस नेक कार्य मे अपना भी हाथ बढ़ाएं। विद्या बांटने से ही बढ़ती है तो ज्यादा से ज्यादा बांटने की कृपा करें।

भारतीय राज्यव्यवस्था और भारतीय संविधान से जुड़ी 500 से भी अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर :-

◆ 1922 ई में किसके द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया कि भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा.? - महात्मा गांधी

● 1924 ई में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह माँग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाय.? - मोतीलाल नेहरू

◆ संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया.? - एम. एन. राय

● संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया.? - जवाहरलाल नेहरू

◆ 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की.? - जवाहरलाल नेहरू

● संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई.? - बाल गंगाधर तिलक

◆ संविधान के प्रारूप पर कुल कितने दिनों तक बहस हुई.? - 114 दिन

● संविधान के निर्माण में कुल कितने दिन लगे थे.? - 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

◆ भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था.? - कैबिनेट मिशन प्लान, 1946

● सन 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कहाँ पर हुई अधिवेशन में रखी गई.? - फैजपुर